बैतूल में कांग्रेस का धरना, निलय डागा बोले—लोकतंत्र में आवाज दबाना बर्दाश्त नहीं
रिपोर्ट—अकरम खान पटेल, बैतूल।
बैतूल। दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे जेन-जी छात्रों पर कथित पैलेट गन चलाए जाने के मामले में दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर कांग्रेस ने बैतूल में प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष निलय विनोद डागा के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बैतूल गंज स्थित दिलबहार चौक पर धरना देकर राहुल गांधी के समर्थन में आवाज उठाई।
धरने के दौरान कांग्रेस नेताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। जिला कांग्रेस अध्यक्ष निलय विनोद डागा ने कहा कि लोकतंत्र में अपनी बात रखने और न्याय की मांग करने वाले युवाओं की आवाज दबाने का प्रयास स्वीकार नहीं किया जा सकता।
उन्होंने कहा कि यदि प्रदर्शनकारी छात्र के खिलाफ पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ है तो पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। डागा के मुताबिक, राहुल गांधी पीड़ित छात्र को लेकर पुलिस थाने पहुंचे थे, लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं की गई। कांग्रेस ने इसे लेकर लोकतांत्रिक अधिकारों और न्याय की मांग को मजबूती से उठाया।
धरने में प्रदेश संगठन उपाध्यक्ष सुखदेव पांसे, जिला प्रभारी सुनील उइके, बैतूल विधानसभा प्रभारी गोपालकृष्ण शर्मा, घोड़ाडोंगरी विधानसभा प्रभारी हर्षवर्धन बघेल, पूर्व विधायक धरमूसिंग सिरसाम, महिला कांग्रेस अध्यक्ष मोनिका निरापुरे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रिपोर्ट—अकरम खान पटेल, बैतूल।
जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें